मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: फूलबाग कॉलोनी आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में अंतरराष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर शुक्रवार को भक्तामर पाठ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति की कामना की। मंत्री नवीन जैन ने बताया कि विश्वभर में एक ही समय पर भक्तामर पाठ का सामूहिक उच्चारण होना शांति और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। भक्तामर पाठ की ध्वनि वातावरण में सकारात्मकता और मन की शांति का संचार करती है। ग्रंथों में इसकी महिमा का वर्णन भी किया गया है। इस मौके पर हेमंत, मयूर, विनोद, योगेंद्र, अतुल, वीरेश, राहुल, विपिन, ऋषभ, राजेंद्र, अंबुज, जिनेंद्र, सीमा, अलका, अंजू, साधना, आशा, मीनू, पूजा, अनीता, सुनीता आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...