मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ। कैंपस एवं कॉलेजों में छात्र और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शोध का स्तर अब रिसर्च कल्चर स्केल से मापा जाएगा। विवि कैंपस में शिक्षा विभाग से डॉ. जितेंद्र सिंह गोयल एवं प्रो.अरुण कुमार ने 40 कथनों पर केंद्रित एवं सात आयामों में विभाजित मानकीकृत रिसर्च कल्चर स्केल तैयार किया है। यह स्केल शोध संस्कृति के विभिन्न पक्षों का आकलन कर सकेगी। डॉ.जितेंद्र गोयल एवं प्रो.अरुण कुमार के अनुसार यह मापन उपकरण विवि एवं कॉलेजों में शोध से जुड़ी संस्थागत व्यवस्था, संसाधन, मार्गदर्शन, सहयोग एवं शोध-अनुकूल वातावरण का वैज्ञानिक और व्यवस्थित मूल्यांकन करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. उपेंद्र भी शामिल रिसर्च कल्चर स्केल में 40 कथन शामिल हैं जो सात मुख्य आयामों में...