Meerut News: विवाहिता से मारपीट, हत्या के प्रयास का आरोप
मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी महिला ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर नशीली गोली खिलाकर मारपीट करने और गला घोटकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत परिवार के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पांची निवासी ज्योति पुत्री टिल्लू ने मंगलवार दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम पति पुनीत पुत्र हरपाल सिंह निवासी बधौली और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे नशीली गोली खिलाई गई और इसके बाद उसकी पिटाई की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे फांसी लगाकर जान से करने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने दी तहरीर पर पति समेत परिवार के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.