मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: हस्तिनापुर कस्बे में तीन स्थानों पर चलने वाली पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव मंगलवार को पूजा अर्चना व विधि विधान पूर्वक शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को प्रात: मंगल घट स्थापना की गई एवं सांय के समय महाषष्ठी व बेलपत्र के वृक्ष की पूजा कर मां दुर्गा का आह्वान किया। सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। श्री श्री सांस्कृतिक विकास कमेटी के अध्यक्ष बबलू विश्वास ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। पूजा महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य अमित कृष्ण ने पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि मां दुर्गा की उपासना शक्ति, भक्ति और सद्भावना का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ, षष्ठी पर मां का आह्वान महाषष्ठी के दिन बेलपत्र वृक्ष का पूजन कर मां को आमंत्रित करन...