मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सेवार्थ विद्यार्थी के तत्वावधान में ट्रांसलम एकेडमी में संजीवनी सीपीआर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार तथा कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. हरेंद्र सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य धीरज आर्य, सचिन, डॉ. संदीप कुमार तथा अपेक्षा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ता सचिन ने कहा कि आपातकाल में सही जानकारी और समय पर प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। चिकित्सक डॉ. धर्मपाल सिंह ने अचानक हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की स्थिति में शुरुआती मिनटों के महत्व को समझ...