मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: द्रोण पब्लिक स्कूल में सोमवार को सीबीएसई की ओर से 'सेवानिवृत्ति योजना एवं वित्तीय स्वतंत्रता' विषय पर जागरुकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें रिसोर्स पर्सन नित्या अग्रवाल ने प्रतिभागियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में नित्या अग्रवाल ने कहा कि भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के लिए समय रहते बचत करना, सोच-समझकर निवेश करना और अपनी जरूरतों के अनुसार वित्तीय योजना तैयार करना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों से बचने तथा नियमित बचत की आदत विकसित करने पर जोर दिया।प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल, उप प्रधानाचार्य मो. अरशद, एडमिन कोऑर्डिनेटर दीपक यादव, पूनम शर्मा, संजना थापर, सियानंद पतंजलि, आदिल, ललित शर्मा, अर्पित जैन आदि रहे।...