मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: संत जोजफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मेरठ की एसआरजी विज्ञान रुचिरा चंदेल ने किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, कृत्रिम एआई और आधुनिक तकनीक से जुड़े अनेक आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में अतिथियों को विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि रुचिरा चंदेल ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सरधना प्रांत के पल्ली पुरोहित फादर रावता भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डा. मीना ने छात्राओं के क...