Meerut News: वाशिंग मशीन में उतरा करंट, कपड़े धोते समय महिला की मौत
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट के रशीद नगर में रविवार दोपहर घर में कपड़े धोते समय वाशिंग मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राधने वाली गली निवासी अबीला पत्नी नईम परिवार के साथ रहती थीं। रविवार दोपहर वह घर में वाशिंग मशीन से कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान मशीन में करंट आ आया। करंट की चपेट में आने से अबीला बेहोश होकर फर्श पर गिर गईं। बेटे हाशिम ने पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.