मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट के ईदगाह कॉलोनी में प्रॅापर्टी डीलर के मकान पर फायरिंग करने के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस हमलावारों को नहीं पकड़ पाई है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावारों की तलाश शुरु कर दी है। कॉलोनी निवासी मुशर्रफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उसके मकान के पीछे हुमा का खाली प्लॉट है। इसमें बारिश का पानी भर जाता है। जलभराव से मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं। उसने महिला से जलभराव समाप्त करने को कहा तो कहासुनी हो गई। महिला ने अपने परिजन से शिकायत की। यह भी पढ़ें- Meerut News: लिसाड़ीगेट में प्रॉपर्टी डीलर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग आरोप है कि दाऊद, नौमान, राजा बाइक से शनिवार दोपहर को पहुंचे। तीनों बाइक सवार युवकों ने मुशर्रफ को देखते ही फायरिंग...