मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: मौसम में बदलाव के बीच सरधना क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। हालत यह है कि मरीजों का इलाज करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चार चिकित्सक भी वायरल बुखार की चपेट में आ गए। जिनमें सीएचसी प्रभारी भी शामिल हैं। उधर, सीएचसी में उपचार कराने के लिए मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन 100 से 200 मरीजों की ओपीडी हो रही है। चिकित्सक दवाई के साथ-साथ मरीजों को उचित सलाह भी दे रहे हैं। बता दें, कि वायरल के प्रकोप ने सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम के अलावा डॉ. मिली, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. कपिल समेत चार चिकित्सक वायरल फीवर से पीड़ित हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों में मुख्य रूप से खांसी,...