मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: सरधना नगर के संत जोजफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में शनिवार को भीषण गर्मी में छात्राओं का बुरा हाल हो गया। लो वोल्टेज के कारण कक्षाओं में पंखें नहीं चले, जिससे छात्राओं की हालत बिगड़ने की वजह से वह बाहर निकल आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि सुबह से ही बिजली के एक फेज में तकनीकी खराबी आने के कारण पूरे परिसर में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। करीब साढ़े दस बजे तक कक्षाओं में लगे पंखे पर्याप्त गति से नहीं चल सके। गर्मी और उमस के चलते कई छात्राओं का बुरा हाल हो गया। जिसके चलते उन्हें कक्षाओं से बाहर खुले स्थान पर बैठाया गया। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी।इस दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिय...