मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: मेरठ। जैन मुनि सौम्य सागर महाराज ने रविवार को शहर के तीरगरान, कमला नगर, पंजाबी पुरा, महावीर जयंती और शारदा रोड स्थित जैन मंदिरों का दौरा किया। जैन मुनि ने मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए धर्म, आत्मकल्याण, जीव दया और वैराग्य का संदेश दिया। कहा कि यदि जीवन में सुख, शांति, सुकून और आत्मिक आनंद चाहिए तो लोभ और अपेक्षाओं के भंवर से स्वयं को बचाना होगा। जैन मुनि सौम्य सागर महाराज का आहार प्रेमपुरी में और निश्चल सागर महाराज का आहार रानी मिल क्षेत्र में संपन्न हुआ। जैन मुनि ने कहा कि लोभ से अधिक लाभ की तृष्णा विष और अग्नि के समान है, जो व्यक्ति के जीवन को अशांत कर देती है। दिगंबर मुनियों के हाथ में रहने वाली पीछी जीव दया और जीव रक्षा का प्रतीक है। मुनि जहां भी बैठते हैं, उससे पहले पीछी से उस स्थान का परिमार्जन ...