Meerut News: लोगों को गीला-सूखा कूड़ा अलग करने के लिए किया जागरूक
मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: नगर पालिका परिषद मवाना के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कान्त मिश्रा ने गुरुवार को पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार के साथ नगर के वार्ड संख्या 11 एवं 17 में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कूड़ा संग्रहण वाहनों की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखें तथा पालिका के डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों में पृथक-पृथक ही दें। उन्होंने बताया कि कूड़े का पृथक्करण करने से उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.