मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: मेरठ। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक बुधवार को गाजियाबाद स्थित जानकी वन सभागार में आयोजित की गई। इसमें आगामी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा अभियान की रूपरेखा और रणनीति तय की गई। यह पदयात्रा पांच नवंबर को गाजियाबाद में निकाली जाएगी, जिसके जरिए भाजपा विपक्ष को बेनकाब करने का काम करेगी। ​बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने की और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अनंत ओझा मौजूद रहे। अनंत ओझा ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कहा, हाल ही में बैलट पेपर से हुए विधान परिषद चुनावों में पश्चिमी यूपी की तीनों सीटों पर भाजपा की जीत विपक्ष के आरोप...