मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: बुधवार देर रात गांव तारापुर में बरसात के चलते एक मजदूर के मकान की छत के लेंटर का हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के भीतर सो रहे थे। गनीमत यह रही कि हादसा होते ही परिजन सतर्क हो गए और समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेंटर का मलबा गिरने से घर में रखा तमाम सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मूलचंद पुत्र गजे निवासी ग्राम तारापुर ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी पत्नी खुशबू और दो बच्चों कृष्ण व राधिका के साथ कमरे में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात से गिरा घर, बाल बाल बचे लोग रात करीब दो बजे अचानक छत से कुछ गिरने की आवाज हुई। जिसके बाद वह पत्नी औरबच्चों को लेकर घर से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के किसी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन मलबा ...