मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में सोमवार दोपहर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में कमरे में खाना बना रही महिला मलबे की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मजीद नगर निवासी दीन मोहम्मद की पत्नी मोहसीना सोमवार दोपहर बच्चों के लिए खाना बना रही थीं, तभी कमरे की छत अचानक गिर गई। मलबे की चपेट में आने से मोहसीना घायल हो गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मलबा हटाकर मोहसीना को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...