मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ/सरधना। सरधना के कुशावली-ज्वालागढ़ संपर्क मार्ग किनारे ईख के खेत में 20 अगस्त को मिले महिला के शव की पहचान भावनपुर निवासी शीबा के रूप में होने के बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक शीबा की हत्या उसके प्रेमी सादिक ने अपनी मां, पहली पत्नी और भाइयों के साथ मिलकर की। देहरादून ले जाने के बहाने शीबा को कार में बैठाया और रास्ते में गला दबा दिया। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने उनके चेहरे पर ईंट से कई वार किए और शव खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने सादिक की मां वसीला, पहली पत्नी आसिया और भाई शादाब को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सादिक और उसका दूसरा भाई आबिद फरार हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो देखकर भाई ने पहचाना शव महिला की पहचान के लिए पुलिस ने शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की थीं...