मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: नगर के फलावदा रोड स्थित शांति फार्म हाउस के बाद करीब तीन दिन से खड़ी लावारिस स्विफ्ट कार को लेकर एक व्यक्ति ने मवाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता राजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि फलावदा रोड पर शांति फार्म हाउस के आगे एक स्विफ्ट कार कई दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन की जांच शुरू की और उसके नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया। पुलिस ने वाहन मालिक को मौके पर बुलाकर कार को इस तरह लावारिस हालत में खड़ा न करने की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...