मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: मामूली कहासुनी के बाद पति से नाराज होकर बिना बताए घर से जाने वाली महिला को पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह गुस्से में घर से चली गई थी और इधर-उधर भटक रही थी। पुलिस के अनुसार बबलू पुत्र नैन सिंह निवासी गांव रछौती ने थाने में अपनी पत्नी पिंकी (35) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। महिला की तलाश शुरु की तो महिला नंगलामल मिल के पास मिल गई। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र का कहना है कि महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही महिला पुलिसकर्मी के द्वारा उसकी काउंसलिंग भी कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...