मेरठ, अगस्त 22 -- Meerut News: किठौर पुलिस की संस्तुति पर एडीएम प्रशासन ने ललियाना निवासी चार लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जिला बदर कर दिया है। पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर संबंधित लोगों को नोटिस भी तामील करा दिए। सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि ललियाना निवासी तस्वीर उर्फ दीवान पुत्र अय्यूब, दानिश पुत्र तनवीर, शाहआलम पुत्र खिलाफत और उजैर पुत्र रियाज के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, इन लोगों के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था और लोग डर के कारण इनके खिलाफ शिकायत या गवाही देने से बचते थे।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस की रिपोर्ट और अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर चारों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया था। मामले में सुनवाई के बाद एडीएम प्रशासन विजय वर्धन तो...