मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव में ललिता गौतम हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष फरियाद पूठ को पुलिस ने गांव की सीमा पर रोक दिया। गांव थिरोट के प्रवेश मार्ग पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन्हें सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद फरियाद पूठ को गांव की सीमा से ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान फरियाद पूठ ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हालचाल जानना और न्याय की मांग का समर्थन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- ललिता गौतम प्रकरण : भाकियू तोमर का आज एडीजी कार्यालय पर धरने का ऐलान इस दौरान साकिर चौधर...