मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ में रविवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1deg डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6deg डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में 49.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि रविवार को सुबह से शाम तक 12.6 मिमी बारिश हुई। मेरठ जिले में शुक्रवार से हो रही बारिश से रविवार को पारा लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28.1deg डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.6deg डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। सोमवार से मौसम में राहत मिलने की संभावना है और मंगलवार से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। सोमवार को कुछ हिस्सों में छुटपुट बारिश हो सकती है, जब...