मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: थाना मेडिकल क्षेत्र की लख्मी विहार कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास बुधवार देर रात अजगर निकलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। समाजसेवी विशाल सैनी काजीपुर , वंश प्रजापति और अन्य स्थानीय लोगों ने अजगर का रेस्क्यू किया और मामले की सूचना सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना को दी। इसके बाद छात्र नेता विनीत चपराना ने डीएफओ को फोन कर मामले की जानकारी दी और वन विभाग की टीम और मेडिकल थाना पुलिस को भी सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।रिहायशी इलाके में अजगर मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। अब वन विभाग और नगर निगम की टीम से इलाके में जांच और निगरानी की उम्मीद है।पिछले कुछ महीनों में सबसे अधिक अजगर मेडिकल थाना क्षेत्र के जाग्रति विहार इलाक़े में निकले है। छात्र नेता के नीचे विनीत चपराना का कहना है कि नगर निगम की बड़ी ला...