मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा ने मेरठ में एक कारोबारी फर्म की जांच में प्रथम दृष्टया 4.50 करोड़ रुपये की करापवंचना पकड़ी है। जांच के बाद फर्म की ओर से 3.20 करोड़ रुपये जमा कराए गए। राज्य कर विभाग को फर्म के पंजीयन में दर्ज व्यापारिक वस्तुओं और मौके पर हो रहे कारोबार में अंतर मिला। साथ ही, फर्म की अधिकांश इनवर्ड सप्लाई ऐसी फर्मों से पाई गई, जिनका पंजीयन स्वत: निरस्त हो चुका था। अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी राज्य कर विभाग विभाग सुशील कुमार सिंह के अनुसार, एम/एस एमआई एंटरप्राइजेज, एमएम कॉलोन, 20 फुटा रोड नूरनगर के पते पर 15 जून 2025 को पंजीयन कराया गया था। फर्म ने वेस्ट, पैरिंग्स एंड स्क्रैप, पेट्रोलियम ऑयल्स और बिटुमिनस मिनरल्स से प्राप्त तेलों सहित विभिन्न व्यापारिक वस्तुओं के कारोबार ...