Meerut News: रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने झटके पांच पदक
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ। नोएडा में आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आयुष सिरोही ने इनलाइन स्केट की एक लैप रोड रेस में स्वर्ण जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी स्पर्धा में ईशांत गौतम ने स्वर्ण और रजत पदक जीता। वहीं, लायसा भूटानी ने क्वाड्स स्केट की 1000 मीटर रिंक रेस में कांस्य जीता। वान्या भारद्वाज ने 1500 मीटर रोड रेस में कांस्य जीता। चारों खिलाड़ियों की सफलता पर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने उन्हें, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कोच सुनील कुमार का कहना है कि यह पदक खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.