Meerut News: रोड़ी से लदे ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 65 बच्चे बाल-बाल बचे
मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: मेरठ रोड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रोड़ी-डस्ट से लदे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने एक निजी स्कूल की बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 65 बच्चे सवार थे। अचानक हुई जोरदार टक्कर से बस के भीतर अफरातफरी मच गई और बच्चे सहम गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे मेरठ रोड स्थित स्नेह नर्सिंग होम के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यमुनानगर की ओर से आ रहे ट्रक ने अचानक स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गौलापार में तेज रफ्तार कार स्कूल वैन से टकराई, एक बच्चा गंभीर टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को नीचे उतार लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.