Meerut News: रैली निकालकर बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत बहसूमा थाना पुलिस ने श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ जागरुकता रैली निकाली। बालिकाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की। छात्राओं को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह भी दी गई। यह भी पढ़ें- Shravasti News: नारी सुरक्षा, सम्मान व सशक्तीकरण के लिए अभियान उपनिरीक्षक राखी विमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.