मेरठ, अगस्त 16 -- Meerut News: कोतवाली क्षेत्र में बाइको पर रैली निकालकर हुड़दंग करना युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके इस्तेमाल में लाई गई पांच बाइको सीज कर दीं। पुलिस का कहना है कि युवकों ने 12 अगस्त की रात बाइक से रैली निकालकर ऐसा माहौल बनाया, जिससे क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी।पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात कुछ युवक बाइक पर सवार होकर रैली के रूप में हुड़दंग कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसके बाद थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर नवेद (25), आसिफ (24), मोहम्मद कामिल (23), तालिब (25), आसिफ (25), कल्लू उर्फ अल्लू (26) और अमजद (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से संबंधि...