मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी रियाजुद्दीन उर्फ रियाजु ने बेटी का रिश्ता टूटने के बाद सगाई में दिए गए करीब 3.90 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और नकदी हड़पने का आरोप लगाते हुए मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रियाजुद्दीन ने बताया कि पुत्री निशा का रिश्ता 31 अगस्त 2024 को बिचौलिया नौशाद के माध्यम से भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर मोरना निवासी अरसलान पुत्र इंतिजार के साथ तय हुआ था। सगाई के दौरान उन्होंने करीब 3.45 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 11 जनाने सूट, 11 मरदाने सूट और मिलाई में 45 हजार रुपये दिए थे। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण का आरोप पूरे कार्यक्रम में उनका कुल खर्च करीब 3.90 लाख रुपये हुआ, जिसके फोटोग्राफ भी उन्होंने तहरीर के साथ पुलिस को सौंपे हैं। आ...