मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: मवाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। मवाना तहसील क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में खड़ी गन्ने की फसल हवा के थपेड़ों से जमीन पर आ गिरी है। फसल गिरने से गन्ने की बढ़वार, गुणवत्ता और वजन घटने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। तहसील क्षेत्र के ऐंची खुर्द, नासरपुर, भिड़वारा सहित खादर क्षेत्र के कई गांवों में हवा के कारण फसल झुककर जमीन पर गिर गई है। स्थानीय किसानों जगमाल, सुरेश, जयकिशन और रमेश ने बताया कि शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रविवार शाम तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश भले ही हल्की रही, लेकिन शनिवार शाम चली तेज हवाओं ने फसल को ज्यादा क्षति पहुंचाई। किसानों का कहना है कि यदि गन्ने की फसल लंबे समय तक जमी...