Meerut News: रिठानी के सर्किल रेट पर किसानों को मिले मुआवजा
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को शताब्दीनगर में भाकियू के नेतृत्व में घोपला और जैनपुर के किसानों ने पंचायत की। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे और एमडीए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के बीच पहुंचे मेडा सचिव अर्पित गुप्ता ने किसानों से वार्ता की। किसानों का आरोप है कि वर्ष 1987 में मेडा ने घोपला, जैनपुर समेत आसपास के कई गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया था। मगर किसानों को आज तक उनकी जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला। किसान पिछले 13 वर्षों से शताब्दीनगर में धरना देकर बैठे हुए हैं। भाकियू नेता विजयपाल घोपला ने कहा कि अब आंदोलन शांतिपूर्वक नहीं होगा इसे तेज करना होगा। आरोप लगाया कि मेडा घोपला के किसानों को काशी-सोलाना के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.