मेरठ, सितम्बर 6 -- Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर शनिवार सुबह स्कूटी फिसलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सराय काजी निवासी संदीप शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वह स्कूटी से रिंग रोड होते हुए लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कूटी फिसल गई और संदीप डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। हालत गंभीर होने के का...