Meerut News: राहत : माधवपुरम में लगा ट्रांसफार्मर, बिजली संकट होगा दूर
मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: माधवपुरम बिजलीघर से जुड़े इलाकों में अब बिजली संकट नहीं होगा। ओवरलोडिंग के कारण बत्ती गुल नहीं होगी न ही ट्रिपिंग को होगी। बुधवार को बिजलीघर पर 5 एमवीए के स्थान पर 8एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस कार्य में करीब दस से लेकर 13 घंटे तक बिजली आपू्ति प्रभावित रही। माधवपुरम-1 से बिजली करीब आठ बजे चालू की, लेकिन माधवपुरम-2 की बिजली आपूर्ति रात नौ बजे के बाद सुचारू हो पाई।
ब्रह्मपुरी में कार्य ना होनाब्रहमपुरी में बुधवार को खंभे एवं ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य नहीं हो सका। माधवपुरम में पिछले चार दिनों से बिजली संकट के बीच हुए हंगामा के बाद स्थानीय बिजली अफसरों ने माधवपुरम बिजलीघर की क्षमता वृद्धि का कार्य कराया। बुधवार सुबह पहुंचे 8एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को शटडाउन लेकर लगाने का कार्य किया। शाम सात बजे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.