मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: दिल्ली में 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने कांस्य पदक अपने नाम किए। अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम स्पर्धा में आशी चौहान, दिव्यांशी चौहान और तानी शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय सहित पश्चिमी यूपी का गौरव बढ़ाया। विद्या भारती द्वारा राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता नई दिल्ली के हरि नगर स्थित महाशय चुन्नीलाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई। देशभर के 11 क्षेत्रों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। आशी चौहान, दिव्यांशी चौहान और तानी शर्मा ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तालमेल, तेज गति और संयमित खेल का परिचय देते हुए खुद को साबित किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिला से राज्य तक स्कॉटिश क...