मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: कस्बा माछरा में आर्दश श्रीरामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही श्री रामलीला कथा के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप मे सपा नेता अभिषेक भाटी रहे, जिन्होंने दीप प्रज्जावलित कर मंचन की शुरूआत कराई। वहीं मंचन मे कलाकारों ने रावण जन्म और देवताओं को बंदी बनाए जाने के प्रसंग का अत्यंत सजीव एवं भावपूर्ण मंचन प्रस्तुत किया। कलाकारों के शानदार अभिनय और संवाद अदायगी को देखकर वहां मौजूद सैकड़ों दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। रामलीला मंचन की शुरूआत मे दिखाया गया कि किस प्रकार विश्रवा ऋषि के घर दशग्रीव रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म होता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: रावण जन्म और वेदवती संवाद के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर कठिन तपस्या के बल पर ब्रह्मा जी से अमरता और अतुलित बल का वरदान प्राप्त...