मेरठ, सितम्बर 22 -- Meerut News: सरश्री राम इंटर कालेज के खेल मैदान पर होने वाले रामलीला मंचन के लिए सोमवार को विवि विधान से हवन पूजन किया गया। हवन पूजन में श्री रामलीला कमेटी दौराला के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हवन पूजन के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सर श्रीराम लीला कमेटी दौराला अध्यक्ष ओंकार चौधरी ने बताया कि पंडित चंद्रकांत शर्मा द्वारा रामलीला मंचन के लिए मंत्रोच्चारण के साथ हवनपूजन संपन्न कराया। रामलीला मंचन के लिए कलाकारों के अभ्यास स्टेज का भी शुभारंभ हुआ। पांच अक्टूबर को खाटूश्यामजी के जागरण के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: सुभाष बनखंडी श्रीरामलीला कमेटी के रामलीला कार्ड का विमोचन रामलीला मंचन में इस बार डिजिटल पर्दे के सामने कलाकार रामलीला का मंचन...