मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी रामप्रताप चौहान के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर मेरठ महानगर इकाई में उत्साह देखने को मिला। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर विशेष मिष्ठान वितरण कार्यक्रम हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जताई। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि राम प्रताप चौहान के लंबे अनुभव से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनसमस्याएं प्रभावी ढंग से उठाई जा सकेंगी। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री महेश बाली, अजय भारद्वाज, महामंत्री रवीश अग्रवाल, विनय शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अमित मूर्ति, उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, ललित नागदेव, राहुल गुप्ता, विवेक वाजपेयी, पूजा बंसल, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, कार्यालय मंत्री रविन्द्र शर्मा, प्रवीण अरोड़ा,...