Meerut News: राफन में प्रधान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: राफन गांव में बुधवार रात बाइक सवार युवकों ने ग्राम प्रधान के घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलने के दौरान ग्राम प्रधान और उनका पड़ोसी बाल-बाल बच गए। लगातार गोलियों की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। गांव निवासी पवन कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बुधवार शाम करीब 7:15 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान निलोहा गांव निवासी विशाल धामा अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। दोनों ने घर के बाहर रुककर पवन कुमार और उनके नौकर के बेटे शिवम को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से दोनों ने किसी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.