मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: गांव राफन में सात अक्टूबर को पवन कुमार और उनके परिजनों पर फायरिंग की गई थी। मामले में विशाल धामा पुत्र उम्मेद सिंह निवासी गांव निलोहा, थाना मवाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने 15 अक्टूबर को मेरठ स्थित स्पेशल सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद वह जिला कारागार में निरुद्ध था। शनिवार को न्यायालय से सात घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने पर थाना मवाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, विशाल धामा के खिलाफ हस्तिनापुर, मवाना और सदर बाजार थानों में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में हत्या के प्रयास और डकैती, वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास, धमकी और अन्य धाराओं तथा वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हो...