Meerut News: रात में मेरठ का एक्यूआई 415, गांधी नगर सबसे प्रदूषित
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: हवा की धीमी रफ्तार के साथ ही तापमान में गिरावट से मेरठ में प्रदूषकों ने सोमवार को सांसों पर पहरा लगा दिया। रात आठ बजे मेरठ का एक्यूआई 415 के स्तर पर पहुंच गया जो बेहद खराब श्रेणी में है। मेरठ में गांधी नगर सर्वाधिक प्रदूषिक क्षेत्र रहा। यहां का एक्यूआई 455 रिकॉर्ड हुआ, जो मेरठ में सबसे ज्यादा प्रदूषित केंद्र रहा। मेरठ के अधिकांश स्थानों पर वास्तविक समय में एक्यूआई चार सौ से ऊपर दर्ज किए। हवा की रफ्तार ऐसे ही जारी रहने से आने वाले दिनों में मेरठ में प्रदूषकों का स्तर और बढ़ने की आशंका है। सोमवार चार बजे जारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट में बीते 24 घंटे का एक्यूआई 234 रहा, जो खराब श्रेणी में है। हालांकि वास्तविक समय में मेरठ में प्रदूषकों का स्तर इससे कहीं अधिक रिकॉर्ड हुआ। वेबसाइट एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.