मेरठ, नवम्बर 19 -- Meerut News: मेरठ। 29 अक्तूबर की रात एमपी हॉस्टल में दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी के बेटे के कमरे पर पत्थर बरसाने में शामिल पांच छात्रों को विवि ने हॉस्टल से निष्कासित करते हुए सिक्योरिटी जब्त कर ली है। निष्कासित छात्रों को भविष्य में कैंपस में हॉस्टल नहीं मिलेगा। हालांकि इन छात्रों का एकेडमिक प्रभावित नहीं होगा और वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। घटना में शामिल एक छात्र को चेतावनी भी दी गई है। घटना के 20 दिन बाद बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि ने कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार के अनुसार घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज, छात्रों का स्पष्टीकरण, उपलब्ध अभिलेख एवं छात्रावास स्तर पर उनके पूर्ववर्ती आचरण, अनुशासनात्मक रिकॉर्ड की जांच की गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: जाम छलकाने ...