मेरठ, नवम्बर 27 -- Meerut News: जिले में प्रस्तावित वीआईपी भ्रमण कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 27, 28 और 29 नवंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और 27 नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मेरठ दौरा प्रस्तावित है। दोनों गणमान्य व्यक्तियों को जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त है, जिसके चलते अभेद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ​आदेश के तहत 27 नवंबर को परतापुर हवाई पट्टी, रामलीला मैदान (दिल्ली रोड, थाना टीपी नगर) और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्र के आसपास किसी भी निजी व्यक्ति या संस्था द्वारा ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को सीसीएसयू के आसपास का क्षेत्र भी ड्रोन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। ​प्र...