मेरठ, अक्टूबर 31 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददातामिशन-2027 में जुटी भाजपा ने शनिवार को विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक और प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। मेरठ के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को भाजपा ने पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया है, जबकि मेरठ के ही इंद्रजीत कोरी को बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। वहीं डा.मनोज सिवाच को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है।इसी तरह लोक गायिका नीता गुप्ता को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, मीनल गौतम को विधि प्रकोष्ठ का सदस्य बनाया गया है। इसी तरह आशीष गोयल को व्यापारिक प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नेता जयकरण गुप्ता और केपी सिंह को व्यापार प्रकोष्ठ का सदस्य बनाया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ, राजकुमार कौशिक को रेहड़ी-पटरी व्यवसा...