Meerut News: राइट टाइम करने को मेरठ शटल हिसार श्रीगंगानगर के बीच रही रद्द
मेरठ, अक्टूबर 19 -- Meerut News: मेरठ। एक महीने से लेट चल रही ट्रेन संख्या 14030/14029 मेरठ कैंट-रिवाड़ी शटल को राइट टाइम करने के लिए रेलवे ने हिसार और श्रीगंगानगर के बीच इस ट्रेन को निरस्त कर दिया है। रविवार को ये ट्रेन श्रीगंगानगर और हिसार के बीच रद्द रही और इसे हिसार से ही मेरठ के लिए वापस कर दिया गया। दैनिक यात्री लंबे समय से इस ट्रेन को राइट टाइम कराने की लड़ाई लड़ रहे थे। मेरठ कैंट स्टेशन से रिवाड़ी के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 14030/14029 मेरठ कैंट-रिवाड़ी शटल किसी समय अपने राइट टाइम के लिए जानी जाती थी। दैनिक यात्री तरुण मेहता का कहना है कि वे अपनी घड़ी को भी ट्रेन के समय से ही मिला लिया करते थे। लेकिन एक महीने से भी ज्यादा समय से ये ट्रेन समय की पटरी से इस कदर उतरी कि रोजाना तीन से चार घंटे की देरी से आ रही है और इतनी ही देरी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.