मेरठ, जुलाई 26 -- Meerut News: मेरठ। परीक्षितगढ़ में जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ में उतरे करंट के चलते हुए हादसे में एसएसपी अविनाश पांडेय ने मामले में लापरवाही बरतने पर कस्बा चौकी इंचार्ज राजकुमार को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा थाना प्रभारी सुदीश सिंह पर भी जांच बैठा दी गई है। एसएसपी ने बताया कि पूरी घटना में प्रथम दृश्यता कस्बा चौकी इंचार्ज राजकुमार की लापरवाही सामने आई है। जिन्होंने रथ की ऊंचाई और रथ यात्रा के मार्ग की सही से जांच नहीं की। इसी के साथ पूरे मामले में परीक्षितगढ़ थाना इंचार्ज के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं。

हादसा विवरण बताते चलें कि शुक्रवार को परीक्षितगढ़ में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जा रही थी। इसी बीच रथ का कलश हाई टेंशन लाइन से टच हुआ। जिसके चलते रथ में करंट उतर गया। हादसे में कस्बे के रहने वाले 25 वर्षीय ...