Meerut News: रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर दस्तावेज लेखक और सैनिक भिड़े
मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: सरधना तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में गुरुवार को रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर हंगामा हो गया। दस्तावेज लेखक और सैनिक के बीच इस बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोंनो ही पक्षों से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी मेडिकल कराया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। कपसाड़ गांव निवासी विनोद पुत्र वेदपाल सेना में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। उन्होंने तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में प्लॉट के बैनामे के लिए फाइल लगाई थी। इसी दौरान दस्तावेज लेखक नीरज चौहान अपने दो-तीन ग्राहकों की रजिस्ट्री कराने के लिए फाइल लेकर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.