मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: शनिवार सुबह सलावा रजवाहे में शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। पानी के बहाव के बीच शव सरूरपुर थाना क्षेत्र की करनावल के पास पहुंचा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों व किसानों की मदद से शव को रजवाहे से निकलवाया। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। शनिवार सुबह को करनावल के पास रजवाहे में ग्रामीणों ने पानी में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस और कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बाढ़ के पानी में मिला युवक का शव वहीं, इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गय...