Meerut News: रजबन में 10 दिन की होगी रामलीला, 11वें दिन दशहरा उत्सव
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: श्री रामलीला कमेटी रजबन की रामलीला की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक कर बाजार की सर्वसम्मति से रामलीला और दशहरा उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेश यादव को अध्यक्ष, केवल कृष्ण शर्मा और सुधीर रस्तोगी को मुख्य संरक्षक, सतीश यादव और सुनील कनौजिया को महामंत्री चुना गया। रामलीला के निर्देशक की जिम्मेदारी वीरेंद्र कनौजिया व विनोद बेचैन को दी गई। राजेश यादव ने बताया कि रजबन फुटबाल मैदान में होने वाली रामलीला इस बार आठ दिन के जगह 10 दिन रामलीला की होगी और 11वें दिन दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। अशोक भटनागर, दुर्गादास कनौजिया, राम मदान, दिनेश यादव, शेर सिंह गुप्ता, दिनेश कप्तान, गंगा शरण, अनिल पुरोहित, सुभाष कनौजिया, अजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.