Meerut News: रंजिश में बाबू को फंसाने के लिए चुराया कंप्यूटर, दो सिपाही गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: डेढ़ साल पुरानी रंजिश में भर्ती बोर्ड में तैनात बाबू को फंसाने के लिए उसके कार्यालय से डेस्कटॉप कंप्यूटर और उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से पुलिस लाइन में तैनात दो कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का डेस्कटॉप कंप्यूटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी सतवीर सिंह के अनुसार, रामनगर, नैनीताल निवासी कमल सैनी भर्ती बोर्ड में बाबू के पद पर तैनात हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले ड्यूटी लगाने को लेकर उनकी कांस्टेबल विनय कुमार से कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर विनय रंजिश रखता था। यह भी पढ़ें- Palamu News: लेस्लीगंज में सीएसपी लुटने मामले में दोनों आरोपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.