मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: किनौनी गांव में श्रमिक ठेकेदार से रंगदारी नहीं देने पर गांव के दंबंगों ने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडे समेत रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किनौनी निवासी नीरज पुत्र सुरेश ने बताया कि वह श्रमिकों की ठेकेदारी का करता है। जिसको लेकर गांव निवासी नवीन पुत्र कवंल सिंह उससे रंजिश रखता है। उसने पूर्व में भी कई बार ठेकेदारी के काम से रंगदारी की मांग की थी। लेकिन उसने बार-बार रंगदारी नहीं देने के विरोध पर रंजिश रखने लगा था। बीते मंगलवार को वह अपने साथी रमेश के साथ कैथवाड़ी से वापिस अपने घर आ रहा था। इसी बीच आरोपी नवीन अपने साथी नितिन व विक्की तथा पांच छह अज्ञात के साथ मोटरसाइिकल पर सवार होकर आए। ओर उसको रोक कर ...